Breaking : रामनवमी शोभायात्रा में भाग लेने के लिए डाकबंगला पहुंचे CM नीतीश

पटना : पूरे देश सहित बिहार में बड़ी धूमधाम से रामनवमी की पूजा की जा रही है। बिहार सहित राजधानी पटना जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा है। लोग सुबह से मंदिरों में पूचा अर्चना कर रहे हैं। साथ ही पटना सहित बिहार में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा के साथा जुलूस निकाली जा रही है। पटना के डाकबंगला चौराहा पर भी रामनवमी के शुभ अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। पटना के हर जगह से शोभायात्रा डाकबंगला पहुंचती है।

Goal 3 22Scope News

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनन्दन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनायें दीं।

रामनवमी को लेकर पुलिस ने पहले ही जारी किया था अलर्ट

आपको बता दें कि इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास से डाकबंगला शोभायात्रा में भाग लेने के लिए पहुंच गए हैं। साथ ही भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस विभाग के सभी अलाअधिकारी डाकबंगाल चौराहे पर मौजूद है। रामनवमी को लेकर बिहार में पुलिस की तरफ से अलर्ट जारी भी किया गया था। बता दें कि सभी शोभायात्रा यही से गुजरेगी और यहां पर सभी शोभायात्रा की आरती की जाएगी।

Nitish Sobha Yatra 1 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट के अलावा कई मंत्री मौजूद हैं

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, जदयू के प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया।

यह भी पढ़े : माता सीता की नगरी में रामनवमी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह, कई जिलों में निकाली गई झांकी

यह भी देखें :

विवेक रंजन और अंशु झा की रिपोर्ट

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...