Commercial Advertisment

धनबाद में NIA की बड़ी कार्रवाई: अमरजीत शर्मा के गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, भाई से हो रही पूछताछ

धनबाद: NIA ने बुधवार को झारखंड के धनबाद जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह गांव में अमरजीत शर्मा के आवास और कलियासोल प्रखंड के बोरियो गांव स्थित एक गोदाम में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान NIA को गोदाम से 50 किलो से अधिक अमोनियम नाइट्रेट और 1000 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें मिली हैं। अमोनियम नाइट्रेट एक शक्तिशाली विस्फोटक तत्व होता है, जिसका इस्तेमाल अक्सर बम बनाने में किया जाता है। NIA टीम द्वारा जब्त की गई सामग्री को फिलहाल गिनती और जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

धनबाद में NIA की बड़ी कार्रवाई: भाई को पकड़कर गोदाम तक लाई NIA टीम

सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम अमरजीत शर्मा के बड़े भाई संजय शर्मा को हिरासत में लेकर गोदाम तक लाई, जहां उसने गोदाम की पहचान करवाई। गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस गोदाम में मुर्गा फार्म चलाया जाता था। लेकिन लगभग पांच साल पहले आए तूफान में फार्म की छत उड़ गई थी, उसके बाद वहां क्या गतिविधि चल रही थी, इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं थी।

बंगाल में होती थी अवैध बिक्री

जांच में सामने आया है कि अमरजीत शर्मा बंगाल में अवैध रूप से विस्फोटकों की आपूर्ति करता था। इनका गलत इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा था, यह अभी जांच का विषय है। एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किसी आतंकी या नक्सली गतिविधि में होना था।

इलाके में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर विस्फोटकों के स्रोत और वितरण नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। फिलहाल अमरजीत शर्मा फरार है और उसकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...