बरसाती मेंढक हैं PK, 11 को होने वाले शक्ति प्रदर्शन को पर राजनीतिक दलों ने कहा…

PK पटना:  बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है लेकिन अभी से सभी राजनीतिक दलों के केंद्रीय नेतृत्व का बिहार आना और बिहार में जनसंपर्क शुरू हो गया है। एक तरफ भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह बार बार बिहार आ रहे हैं तो दूसरी तरफ राहुल गांधी भी चार महीने में तीन बार बिहार दौरे पर आ चुके हैं। राजनीतिक दलों के केंद्रीय नेतृत्व के बार बार बिहार दौरे से यह साफ प्रतीत हो रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव को कितनी अहमियत दी जा रही है।

एक तरफ कयास लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी के बार बार बिहार दौरे से कांग्रेस मजबूत होगी तो दूसरी तरफ राजनीतिक रणनीतिकार PK की राजनीतिक एंट्री ने बिहार के सियासी समीकरण को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है। प्रशांत किशोर की पार्टी आगामी 11 अप्रैल को राजधानी पटना के गांधी मैदान में बिहार बदलाव रैली करने जा रहे हैं। राजधानी पटना के विभिन्न सड़कों पर प्रशांत किशोर की पार्टी की तरफ से बैनर पोस्टर लगाये गए हैं जिसके बाद पक्ष और विपक्ष एक सुर में पीके पर हमलावर बना हुआ है। PK पर हमला करते हुए विरोधी दलों के नेताओं ने उन्हें बरसाती मेढक और पीआर एजेंसी करार दिया है।

यह भी पढ़ें – 25 बालू घाट Surrender फिर भी राजस्व में हुई वृद्धि, राज्य सरकार के प्रबंधन से…

बरसाती मेंढक हैं PK

PK की रैली पर हमला बोलते हुए जदयू की तरफ से मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी बरसाती मेंढक की तरह है। उनकी उपस्थिति से बिहार विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ने वाला है। जिस तरह से बरसाती मेंढक बरसात के समय में निकलता है उसी तरह से चुनाव के समय में प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी दिखाई देती है। इनके इस चाल को बिहार की जनता बखूबी जानती और समझती है। प्रशांत किशोर से हमें कोई परेशानी नहीं होने वाली है, चाहे वह रैली करें या कुछ भी।

Goal 6 22Scope News

अभी भी हैं पीआर एजेंसी

दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने भी PK के बिहार की राजनीति में आने से कोई असर नहीं पड़ने वाला है। बिहार विधानसभा उप चुनाव में पीके की पार्टी की तरफ से टक्कर दिए जाने के सवाल पर कुंतल कृष्णा ने कहा कि उनके पास कितनी सिम है हमें पता है। हम यह भी जानते हैं कि राजनीतिक रूप से कौन जमीन पर काम कर रहा है और कौन पीआर प्रोजेक्ट कर रहा है। बिहार की राजनीति में कौन आ रहा है और कौन जा रहा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें – Waqf कानून को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार, ये है मामला…

BJP की बी टीम हैं PK

विपक्ष की तरफ से राजद ने भी PK पर जोरदार हमला किया है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव की बात करते हैं पहले वे खुद में बदलाव लाएं। अभी भी वह पीआर एजेंसी ही चला रहे हैं। वे पहले से ही भाजपा की बी टीम में शामिल हैं तो फिर बदलाव किस बात का चाहते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी कहा है कि वह भाजपा की बी टीम हैं और इस तरह की रैली करने से राजद को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    25 बालू घाट Surrender फिर भी राजस्व में हुई वृद्धि, राज्य सरकार के प्रबंधन से…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...