बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। जहां अपराधियों ने बेखौफ होकर सीएसपी संचालक से लूटपाट करने के दौरान सीएसपी संचालक एवं उनके एक दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में दोनों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र में चिल्हाय पुल के पास की है। घायल दोनों युवक की पहचान चिल्हाय निवासी बिजो चौरसिया के पुत्र भरत चौरसिया एवं स्व. शंकर तांती के पुत्र अजय तांती के रूप में हुई है।
CSP संचालक रुपया लेकर अपने दोस्त के साथ जा रहा था
बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक रुपया लेकर अपने दोस्त के साथ जा रहा था। तभी बाइक से बाहर अपराधियों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगा। जब लूटपाट का इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने सीएसपी संचालक एवं उसका दोस्त को गोली मार दिया। जिसे दोनों गोली लगने से घायल हो गया और अपराधी हथियार लगाते हुए मौके से फरार हो गया। घर अवस्था में दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघरा थाना पुलिस को दी है। मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी देखें :
भरत को पीठ और अजय तांती को गर्दन में गोली है
बताया जा रहा है कि भरत को पीठ और अजय तांती को गर्दन में गोली है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भरत चौरसिया चिल्हाय चौक पर बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) चलाता है। वह बरौनी एसबीआई से पैसा निकालकर लौट रहा था। इसी बीच अपराधियों ने उसे पीछा करने लगे और सुनसान जगह देखकर गोली मार दी। पुलिस पूरी मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़े : पुलिस टीम पर शराबियों ने किया हमला, CCTV फुटेज आया सामने
अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Highlights


