DIG ने चलाया वाहन जांच अभियान, SP, DSP व सभी थानेदार को दिए सख्त निर्देश

बेगूसराय : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे जिलों में सघन चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच कल और आज बेतिया और बेगूसराय में भी कई पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सघन चेंकिग अभियान चलाया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) आशीष कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में कल यानी शनिवार और आज यानी रविवार को बेगूसराय क्षेत्र के सभी वरीय पदाधिकारियों (SP बेगूसराय एवं खगड़िया, विभिन्न SDPOs, CIs, SHOs) के द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन चेकिंग एवं गिरफ्तारी अभियान चलाया गया।

DIG के द्वारा बेगूसराय जिला के जीरो माइल थाना का भी निरीक्षण किया गया

आपको बता दें कि अभियान के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा बेगूसराय जिला के जीरो माइल थाना का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वारंट, इश्तहार और कुर्की निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। इस क्रम में सदर-1 एसडीपीओ बेगूसराय (प्रभारी SDPO) भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त पुलिस उप महानिरीक्षक आशीष कुमार के द्वारा बेगूसराय शहरी क्षेत्र के वाहन चेकिंग एवं गश्ती की समीक्षा की गई और प्रभावी वाहन चेकिंग एवं गश्ती हेतु निर्देशित किया गया है।

DIG Ashish Kumar 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सड़क पर उतरे DIG और SP

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...