राजा कोलियरी के पास ओसीपी में CISF और ECL ने की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

धनबाद/निरसा : ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत राजा कोलियरी के समीप ओसीपी में सीआईएसएफ एवं ईसीएल की सुरक्षा टीम ने संयुक्त छापेमारी की. गुरुवार की अहले सुबह भारी मात्रा में बोरियों में भरा अवैध कोयला जब्त किया. ईसीएल सुरक्षा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा कोलियरी ओसीपी के समीप स्थित अवैध उत्खनन स्थल से व्यापक पैमाने पर कोयले का उत्खनन किया जा रहा है. छापेमारी होते हीं कोयला चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. जब्त कोयले को ईसीएल के सेंट्रल पुल स्थित रेलवे साइडिंग भिजवाया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने कोयला चोरों को भगाने के लिए एक चक्र हवाई फायरिंग भी की. तब जाकर कोयला चोर भागे. बताया जा रहा कि ईसीएल मुगमा एरिया के महाप्रबंधक बीसी सिंह देर रात ओसीपी का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्हें कोयला चोरी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंच गए. देखा कि 500 से 700 बोरी कोयला रखा हुआ है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सीआईएसएफ एवं ईसीएल की सुरक्षा टीम को दी. सूचना मिलते ही दोनों टीम ने मौके पर पहुंच कोयले को जब्त कर लिया. ईसीएल के इस कार्रवाई से कोयला चोर और इससे संबंधित कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र सेअवैध कोयला लदा 8 वाहन जब्त

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...