धनबाद/निरसा : बीसीसीएल सीवी एरिया के दहीबाड़ी परियोजना के बंद पड़े आउट सोर्सिंग में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे पूजा नर्सिंग होम ले गए, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीजीएच बोकारो जाने की सलाह दी गयी. जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह सैकड़ो महिला, पुरुष और बच्चें खदान में घुस कर कोयला चुन रहे थे. इसी दौरान चाल धंसने से तीन तल्ला के सूरज नामक युवक घायल हो गया. उसे कान और कमर में गंभीर चोट लगी है. जबकि परिजनों का कहना है कि गाड़ी चलाने के कारण गिर गया. वही प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि चाल गिरने से घायल हुआ है. इधर घटना के समय लोग भाग गये, लेकिन उसके बाद फिर से खनन चालू हो गया. बताया जा रहा है कि कोयला लेदाहरिया और केथारडीह के अवैध भट्टा में खपाया जाता है.
रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा


