CM Hemant Soren की विदेश यात्रा ‘हवा-हवाई’, बीजेपी ने उठा दिया बड़ा सवाल…

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की अगुवाई में स्पेन और स्वीडन दौरे को लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज प्रेस वार्ता कर इस विदेश यात्रा को ‘हवा-हवाई’ करार देते हुए सरकार की मंशा और नीति पर गंभीर सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Crime : अचानक पहुंचे अपराधी और युवक को धड़ाधड़ मार दी गोली, दो धराए… 

CM Hemant Soren की निवेश यात्रा नहीं सैर-सपाटे की योजना है-प्रतुल योजना

शाहदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री और उनके दल को इस ‘टूरिस्ट यात्रा’ के लिए शुभकामनाएं, मुझे विश्वास है उन्होंने पर्यटन स्थलों का भरपूर आनंद लिया होगा। यह निवेश यात्रा नहीं बल्कि सैर-सपाटे की योजना है, जिसे जबरन निवेश यात्रा का नाम दिया जा रहा है।”

ये भी पढ़ें- Love Affair : प्रेमिका ने हत्या के लिए रची ऐसी खौफनाक साजिश सुनकर रुह कांप जाएगी… 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्पेन और स्वीडन जैसे देश दुनिया भर के पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध हैं। 2024 में स्पेन में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे, जबकि स्वीडन भी लाखों टूरिस्ट को आकर्षित करता है। ऐसे में इन देशों की यात्रा को निवेश से जोड़ना केवल दिखावा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : झारखंड की प्रशिक्षु नर्सों को हेमंत सरकार की बड़ी सौगात, अब बढ़ जाएगी वेतन… 

औद्योगिक निवेश के लिए उद्योग मंत्री ही नहीं गए

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी सवाल उठाया कि जब यह यात्रा औद्योगिक निवेश को लेकर है, तो झारखंड के उद्योग मंत्री इसमें शामिल क्यों नहीं हैं? उन्होंने इसे सरकार की योजनाहीनता का प्रतीक बताया। झारखंड में पर्यटन की दुर्दशा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्पेन टूरिज्म और सर्विस सेक्टर पर आधारित है, जबकि झारखंड में पर्यटन की हालत किसी से छिपी नहीं है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : BSNL टेलीफोन भवन में लगी आग से मची अफरा-तफरी 

शाहदेव ने यह भी कहा कि स्वीडन की अर्थव्यवस्था 2023 में गिरावट की चपेट में थी और स्पेन में 25 वर्ष तक के 28% युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में इन देशों से रोजगार और निवेश की उम्मीद करना अव्यवहारिक है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी स्वीडन जा रहे हैं तो स्टॉकहोम में बोफोर्स कंपनी का मुख्यालय जरूर देखें, यही वह कंपनी है जिसमें कांग्रेस ने घोटाला किया था।” भाजपा ने इस यात्रा को दिखावटी करार देते हुए झारखंड के लोगों के साथ छल बताया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : दिल थाम के बैठे! 10 M हॉक 132 विमान रांची पहुंचे, इस दिन होगा भव्य एयर शो… 

Saffrn

Trending News

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...

2 बच्चे की मां को पड़ोसी युवक से हुआ प्यार, पति...

भागलपुर : भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित सिलहन गांव में प्यार, शादी और विवाद की एक अनोखी कहानी सामने आई है। यहां...

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया प्रयोग, मैदान...

पटना : बिहार में तेजी से हो रहे पर्यटकीय विकास के लिए अब बिहार सरकार के कर्मचारियों व अधिकारियों को राज्य के पर्यटनस्थल पर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img