BJP MP का बड़ा बयान, बोलीं- PM मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर बेहोश है विपक्ष

पटना : बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे पार्टी चुनावी मोड में उतरकर बैठकें कर रही है। सभी पार्टियां लगातार चुनाव को लेकर बैठक कर रही है। 20 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बक्सर के दौरे पर आ रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 24 अप्रैल को मधुबनी के दौरे पर आ रहे हैं। बिहार में पूरी तरह चुनावी लहर देखी जा रही है। बड़े-बड़े नेताओं का बिहार आने का सिलसिला जारी है।

Goal 4 22Scope News

24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी दौरे पर आ रह हैं PM नरेंद्र मोदी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे को लेकर बिहार एनडीए की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बीजेपी की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की मधुबनी में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। इसके साथ ही विपक्ष पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर विपक्ष हताश हो रहा है। विपक्ष 24 तारीख तक बेहोश भी हो सकता है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA गठबंधन ने विकास किया है – धर्मशीला गुप्ता

बीजेपी सांसद धर्मशीला गुप्ता ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए गठबंधन ने विकास किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का बजट महिला आधारित रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस जनसभा में महिलाएं काफी संख्या में भाग लेंगी। इसके अलावा बिहार के एनडीए के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। मधुबनी में होने वाली यह जनसभा ऐतिहासिक होगी।

यह भी देखें :

जनसभा में लाखों लोग हिस्सा लेंगे – BJP MP

वहीं धर्मशीला गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिथिला की पावन धरती पर आने को लेकर बेहद उत्साहित और उत्सुक हैं। उनके दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए एनडीए में शामिल सभी दलों के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ तैयारी कर रहे हैं। बैठकों का दौर चल रहा है। पीएम मोदी की मधुबनी में होने वाली जनसभा में लाखों लोग हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मातृ शक्ति भी हिस्सा लेंगी।

जनसभा को लेकर मातृ शक्ति भी उत्साहित- बीजेपी सांसद

उन्होंने कहा कि मधुबनी की पावन धरती पर पीएम मोदी होंगे। यह वह स्थल है जहां केंद्र सरकार ने 40 हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का उपहार दिया है। वह अपनी योजनाओं से लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उनकी इस जनसभा को लेकर मातृ शक्ति भी काफी उत्साहित है।

यह भी पढ़े : PM के दौरे को लेकर बिहार NDA की बैठक, राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर आ रहें हैं मोदी

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...