पुलिस ने ढाई किलो चांदी के साथ 4 लोग को किया गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार में भूसा के ढेर में छुपा कर चोरी का सोना-चांदी रखा गया था। पुलिस ने ढाई किलो चांदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बारसोई अनुमंडल डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि आबादपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला में हाल ही में हुए चोरी की वारदात के गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने अजय मुखर्जी के घर से नगद और चोरी के आभूषण खरीदने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि ये चोर ई-रिक्शा (टोटो) से घरों की रेकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

ये चोर बंगाल के रायगंज में चोरी का प्लान बना रहे थे – SDPO अजय कुमार

आपको बता दें कि कटिहार पुलिस ने इनके पास से ढाई किलो चांदी, 65 हजार रुपया नकद, एक हथोड़ा, तीन हेक्सा ब्लेड और पेचकस के साथ चोरी में इस्तेमाल ई-रिक्शा को भी बरामद किया है। इन चोरों में सद्दाम हुसैन के घर भूसा भंडार में छुपा कर ढाई किलो चांदी बरामद कर लिया गया है। साथ ही गिरफ्तार चोरों में मुन्ना उर्फ नब्बी, तैयब उर्फ लंबू और बुलबुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि यही चारों ने कदवा थाना क्षेत्र के सोनौली बाजार के सोना चांदी दुकान में शटर तोड़कर ढाई किलो चांदी उड़ा लिया था और बंगाल के रायगंज में चोरी का प्लान बना रहे थे। हालांकि पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़े : कटिहार के सिविल कोर्ट का बड़ा फैसला, पति को फांसी तो सास को मिली उम्रकैद की सजा…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...