Buxar में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन, विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा…

बक्सर: विश्वामित्र सेना लगातार समाज हित में काम करता है। इसी कड़ी में विश्वामित्र सेना ने बक्सर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्य्रकम का आयोजन किया। यज्ञोपवीत संस्कार का नेतृत्व श्रीधराचार्य वेद गुरूकुलम के अध्यक्ष रंगनाथ द्विवेदी कर रहे थे जबकि यज्ञोपवीत मंत्रोचार बनारसी दुबे ने किया। इस अवसर पर लोगों की अच्छी उपस्थिति रही। संस्कार के दौरान ब्राह्मण बच्चों को जनेऊ धारण कराया गया, जिसके बाद उपस्थित जनों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Buxar Buxar Buxar Buxar 

कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने सुनिश्चित किया कि समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हों। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जिम्मा विश्वामित्र सेना ने स्वयं उठाया। कार्यक्रम के उपरांत अपने संबोधन में राज कुमार चौबे ने कहा कि आज जिस तेजी से हम आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब हम अपनी जड़ों से दूर हो जाएंगे। यदि समय रहते हमने यज्ञोपवीत जैसे संस्कारों को संरक्षित नहीं किया, तो भविष्य में पूजा-पाठ एवं वेदपाठ जैसे कार्यों के लिए ब्राह्मणों की कमी एक गंभीर समस्या बन सकती है।

2 31 scaled 22Scope News

यह भी पढ़ें – WJAI संवाद: संविधान में आजादी पर भी हैं बंदिशें, डिजिटल मीडिया को रखना चाहिए ध्यान…

इसी सोच के तहत, इस वर्ष भी पूर्व वर्षों की तरह निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया है। इस पवित्र अवसर पर सैकड़ों की संख्या में बक्सर वासी एवं विश्वामित्र सेना के सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस मौके पर अरविंद पाठक, मनीष राय, श्रीकांत दुबे, अभिनीत सिंह आदि की उपस्थिति रही।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- देश में कोई भी नहीं है Minority, संविधान ने सबको दिया है बराबर अधिकार, राज्यपाल ने वक्फ कानून पर भी…

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...