खेलो इंडिया Youth Games मशाल पहुंची सुपौल और बांका, लोगों में…

खेलो इंडिया Youth Games मशाल गौरव यात्रा का हर जिले में हो रहा भव्य स्वागत। सुपौल और बांका पहुंची मशाल गौरव यात्रा। लोगों का उत्साह देखने लायक

पटना: बिहार में पहली बार 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया की जानकारी और मशाल के साथ एलईडी स्क्रीन से युक्त मशाल गौरव यात्रा राज्य के हर जिले में जा रही है। 15 अप्रैल से 2 मई तक यह यात्रा जारी रहेगी। मशाल गौरव यात्रा आज सुपौल और बांका पहुंची जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल गौरव यात्रा का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया।

सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय में मशाल का स्वागत किया तथा सुपौल खेल मैदान मे श्री सुधीर कुमार- डीडीसी रशीद कलाम अंसारी, एडीएएम, विकाश कुमार करण, वरिय उप समाहर्ता,आलोक कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाडियों, स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में खेलो इंडिया के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा बिहार के इस खेल गौरव में शामिल होने के लिए आमंत्रित और प्रोत्साहित किया। Youth Games Youth Games Youth Games Youth Games

2 32 22Scope News

यह भी पढ़ें – Kerala पहुंचे मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सहकारिता मॉडल का करेंगे अध्ययन

बांका के आर एम के हाई स्कूल, मैदान में बांका के डीपीओ राजकुमार राजू ने मुख्य अतिथि के रूप में मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया। बांका के जेल अधीक्षक आशीष कुमार भी भारी संख्या में उपस्थित खिलाडियों और स्थानीय लोगों के साथ मशाल गौरव यात्रा के स्वागत समारोह में उपस्थित रहे। एलईडी युक्त यात्रा वैन में खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित मह्त्वपूर्ण जानकारी के साथ साथ खेल के क्षेत्र में बिहार की उपलब्धियों से संबंधित वीडियो भी दिखा कर लोगों को खेलो इंडिया गेम्स में अपनी उपस्थिति और भागीदारी दिखाने ले लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिस जिले में भी मशाल गौरव यात्रा पहुंच रही है लोग दिल खोल कर इसका स्वागत कर रहे हैं। खिलाड़ियों, युवाओं और स्थानीय लोगों के बीच बिहार के खेल गौरव से संबंधित इस गौरव यात्रा के प्रति उत्साह देखने लायक है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  हिंदू-मुस्लिम करना BJP का प्रोपेगेंडा है, पटना पहुंचे बिहारी बाबू ने बिहार की राजनीति पर…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img