बेगूसराय: बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां प्रेम में पागल एक मां ने अपनी ही संतान की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल हो गया वहीं लोग कलियुगी मां को कोसते नहीं थक रहे हैं। मामला बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसदपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक मासूम रियांश के पिता का निधन करीब 6 महिना पहले हो गई थी जिसके बाद उसकी मां अपने बच्चे के साथ बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में रहने लगी। Acid Acid Acid Acid
यह भी पढ़ें – BJP ने ED को बना दिया है Election Department, कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में….
इस दौरान महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बन गया जिसकी वजह से उसने अपने मासूम बेटे को एसिड पिला दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मासूम की दादी मौके पर पहुंच कर आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया वहीं लोग प्रेम में अंधी कलियुगी मां को कोसते नहीं थक रहे हैं। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- मिथिलांचल को PM देंगे बड़ी सौगात, बिहार के पहले नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा करेंगे रवाना…
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट


