Gumla Accident : दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और स्कूटी की टक्कर में पादरी की मौत, पत्नी समेत दो छात्र घायल…

Gumla Accident : गुमला जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। हादसा सिसई रोड स्थित पुग्गू घांसीटोली के पास एनएच-143 पर हुआ, जिसमें विलिवर्स चर्च टुकूटोली, दुंदुरिया में कार्यरत पादरी सोमनाथ होनहांगा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी पत्नी ज्योति होनहांगा और दो स्कूली छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तू6ह 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : लड़कियों को भगाकर ले जाने वाले चार युवक धराए, बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप… 

रांची से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, पादरी सोमनाथ होनहांगा और उनकी पत्नी रांची में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर गुमला लौट रहे थे। दोनों पति-पत्नी एक ही बाइक पर सवार थे। जैसे ही वे पुग्गू घांसीटोली के समीप एनएच पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। स्कूटी पर जतरा टाना भगत हाई स्कूल पुग्गू का 10वीं का छात्र अनमोल लकड़ा और उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय गुमला की 9वीं की छात्रा कंचन बाड़ा सवार थे।

Gumla Accident : मौके पर पहुंची पुलिस
Gumla Accident : मौके पर पहुंची पुलिस

ये भी पढ़ें- Bokaro Encounter : विवेक मांझी सहित साथ 8 नक्सलियों का मारा जाना झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक जीत-एडीजी ऑपरेशन… 

Gumla Accident : तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी काफी तेज गति से आ रही थी। सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन सवार हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस भीषण टक्कर में पादरी सोमनाथ होनहांगा को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनकी पत्नी ज्योति और दोनों छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Bokaro : इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

घायल छात्रों की हालत गंभीर

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया। अनमोल की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। कंचन बाड़ा और ज्योति होनहांगा का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।

Gumla Accident : घटना के बाद मौके पर पहुंची लोगों की भीड़
Gumla Accident : घटना के बाद मौके पर पहुंची लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- Giridih : घर के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, ससुराल वाले फरार… 

सोमनाथ होनहांगा मूल रूप से मनोहरपुर के रहने वाले थे, लेकिन फिलहाल वे गुमला के टुकूटोली स्थित विलिवर्स चर्च में पादरी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। चर्च समुदाय के लोगों और स्थानीय निवासियों ने पादरी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या स्कूटी नाबालिग चला रहा था और क्या यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ था।

अमित राज की रिपोर्ट–

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...