Commercial Advertisment

7 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या, दोनों हाथ व गर्दन धड़ से पाया गया अलग

बेतिया : खबर बेतिया से हैं जहां मझौलिया थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला है। बच्ची का शव मिलने की सूचना से गांव में भय का माहौल कायम है। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची। बताया जा रहा हैं कि बरवा सेमरा घाट पंचायत के सरपंच के यहां 19 अप्रैल को हुई हनुमान आराधना में बच्ची भोज खाने गई थी। वहा से देर रात तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजने की। बच्ची का पता नहीं चलने पर परिजनों ने मझौलिया थाना में गुमशुदगी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं आज बच्ची का शव टुकड़ों में बरवा गाव के सिसवानी में पाया गया है।

Goal 2 22Scope News

मृत बच्ची के दोनों हाथ काट दी गई है, सिर धड़ से अलग है – सदर SDPO विवेक दीप

आपको बता दें कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मामले में बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मृत बच्ची के दोनों हाथ काट दी गई है और सिर धड़ से अलग है। बच्ची की निर्मम हत्या कर शव को सिसवानी में फेंक दिया था। एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंच जांच में जुटी हैं। एसडीपीओ का कहना है कि बच्ची का हत्यारा जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

यह भी पढ़े : सगे भाई ने अपने ही भाई की चाकू गोदकर की हत्या, गिरफ्तार…

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Tourism Heritage: बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत दुनिया को...

Bihar Tourism Heritage, पटना: बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पर्यटन को...

Patliputra National Youth Parliament: पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 का शुभारंभ, सम्राट...

Patliputra National Youth Parliament, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को पटना के गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में...

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...