स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. वे सर्दी खांसी से परेशान थे. इसके बाद उन्होंने कोविड जांच करवाया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मंत्री बन्ना गुप्ता अभी ठीक हैं और जमशेदपुर स्थित आवास पर आइसोलेटेड हैं.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक बार फिर मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं. कुछ दिनों से तबियत ठीक नहीं थी. टेस्ट कराया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए हैं. वे अपना कोरोना जांच करवा लें. आम जनता से भी मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोविड नियमों का पालन करने का आग्रह किया है. बता दें कि इससे पहले भी मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हुए थे.

आपको बता दें कि शुक्रवार को झारखंड में 3825 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसमें सबसे अधिक रांची में 1543 संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 593 संक्रमित मिले हैं. इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 17,206 पहुंच गयी है. वहीं, कोरोना से अब तक 5161 लोगों की मौत हो चुकी है.

भोजपुरी हटाने पर झरिया में बवाल, इधर बन्ना गुप्ता ने कहा-भोजपुरी बोले से मन मिजाज हरियर हो जाला

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...