Patna में हैं 27 पाकिस्तानी महिला नागरिक, एक खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामला…

Patna में हैं 27 पाकिस्तानी महिला नागरिक, एक खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामला...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाया है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। इसके साथ ही गृह मंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें भी पाकिस्तानी नागरिकों को चिहिन्त कर वापस भेजने का आग्रह किया है। राजधानी पटना में भी 27 पाकिस्तानी नागरिक विभिन्न इलाकों में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। ये सभी पाकिस्तानी नागरिक महिलाएं हैं जो राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में रह रही हैं। Patna  Patna  Patna  Patna 

Goal 6 22Scope News

पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने मामले में बताया कि राजधानी पटना में 27 पाकिस्तानी महिला नागरिक रही हैं जिसमें 24 लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रही हैं। तीन पाकिस्तानी महिला नागरिकों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया है और उनकी जानकारी गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय समेत अन्य सक्षम प्राधिकार के पास उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें – Civil Court को उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वाड और ATS समेत…

पटना एसएसपी ने बताया कि एक पाकिस्तानी महिला नागरिक के विरुद्ध पटना के पीरबहोर थाना में एक मामला भी दर्ज है जिसमें उन्हें कोर्ट ने जमानत दिया हुआ है। पाकिस्तानी महिला के विरुद्ध कोर्ट में मामला अभी लंबित है। एसएसपी ने कहा कि सभी संबंधित थानों को निर्देश दिया है कि वे पाकिस्तानी नागरिकों पर नजर रखे वरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   UP में आउटसोर्सिंग कर्मियों को सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफा, कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Fraud: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला...

रांची में गैस बिल अपडेट और मीटर रीडिंग की समस्या दूर करने के नाम पर महिला से 1,48,497 रुपये की साइबर ठगी हुई। जानें...

Jharkhand Assistant Acharya Result 2023: संशोधित रिजल्ट के लिए सरकार ने...

 झारखंड सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का संशोधित रिजल्ट तय समय पर जारी नहीं हुआ। राज्य सरकार और जेएसएससी ने सुप्रीम कोर्ट से 8...

Jharkhand Cyclone Alert: 15 जिलों में Orange Alert, रांची में दो...

झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, नौ जिलों में येलो अलर्ट और रांची में 28...