1 Bike पर सवार थे 4 युवक, स्कार्पियो से टक्कर में 3 की मौत

कैमूर: कैमूर में एक स्कार्पियो और बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना भभुआ मोहनिया पथ पर परसिया गांव के समीप की है जहां एक बाइक और स्कार्पियो में आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वहीं एक अन्य युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। Bike Bike Bike 

यह भी पढ़ें – CM ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा, विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग भी की जाएगी प्रदर्शित…

मृतकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी आदर्श पटेल, आदित्य तिवारी और भोलू यादव के रूप में की गई जबकि जख्मी की पहचान विकास गोंड के रूप में की गई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक से चार लड़के कहीं जा रहे थे तभी तेज रफ़्तार स्कार्पियो से उनकी टक्कर हो गई। घटना में दो की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीसरे युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई और चौथे का गंभीर रूप से इलाज चल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   AES से बचाव के लिए तैयार है स्वास्थ्य विभाग, मुजफ्फरपुर के डीएम ने कहा…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

मिट्टी काटने व पैसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,...

मोतिहारी : मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर...

पटना : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को...

‘स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस होते माता-पिता’

रांची : झारखंड सरकार में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव व आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन कुलकर्णी ने एक लेख लिखी है जिसमें स्मार्टफोन के...