लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के लिवेंस एकेडमी स्कूल के पीछे खेत में लटक रहे 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय अविनाश भगत की मौत हो गई.
मृतक चिल्गा टोली कूटमू निवासी जगदेव भगत का पुत्र था. मृतक के दोस्त सुनील उरांव ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त अविनाश भगत के साथ लिवेंस एकेडमी स्कूल के पीछे वाले खेत में घूम रहा था, अचानक किसी की आवाज आई, देखा तो उसका दोस्त अविनाश भगत बिजली की चपेट में आ चुका था. आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
ग्रामीणों का कहना है कि काभी दिनों से यहां खेत में 11000 वोल्ट का तार खेत में गिरा पड़ा है. कई बार इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई है. लेकिन अब तक कोई सुध लेने नहीं आया. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही इस युवक की जान चली गई.

















