Dhanbad Crime : फ्रिज खोला तो आंखे फटी की फटी रह गई, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार…

Dhanbad Crime : धनबाद जिले के कालूबथान ओपी क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के जखीरे का भंडाफोड़ किया। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ओपी प्रभारी नीतीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरिया गांव में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें- Jamtara Crime : अंधेरी रात में दुधारू गाय को स्कॉर्पियो में लादकर चलते बने, CCTV में कैद… 

Dhanbad Crime : 71 कार्टून बीयर और 104 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

इस अभियान के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में शराब जब्त की। शिबू मंडल और रमेश बाऊरी के घरों में की गई छापेमारी में कुल 71 कार्टून बीयर और 104 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शिबू मंडल को पुलिस ने भागने के प्रयास में मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि रमेश बाऊरी छापेमारी के दौरान फरार हो गया।

Dhanbad Crime : अपराधियों के पास से जब्त शराब
Dhanbad Crime : अपराधियों के पास से जब्त शराब

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : मौत की डैम! धुर्वा डैम में फिर डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस… 

फ्रिज में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी

छापेमारी के दौरान शिबू मंडल के घर के कमरों और फ्रिज में अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी। वहीं रमेश बाऊरी के घर के बाथरूम और कमरों में भी शराब का जखीरा मिला। जब पुलिस ने शराब से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो शिबू मंडल कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,25,000 रुपये बताई जा रही है।

k5yrt5 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : बेखौफ अपराधी! पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी से दुष्कर्म में दो धराए, लूटपाट के बाद… 

निरसा एसडीपीओ रजत मनीक बाखला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...