राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पटना : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 29 अप्रैल को दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में पुनाईचक पार्क स्थित शूरवीर दानवीर भामाशाह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

Goal 6 22Scope News

डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री व अधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, जदयू के प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शूरवीर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी देखें :

भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शूरवीर दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शूरवीर दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

यह भी पढ़े : सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण और निर्मला देवी को पद्म श्री…

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img