Dhanbad: आतंकियों को सबक सीखाना चाहते हैं रिटायर्ड कर्नल जेके सिंह, PM को पत्र लिखकर फिर से सेना में बहाल होने की मांगी अनुमति

Dhanbad: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश भर में आक्रोश है। इस बीच धनबाद के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल जेके सिंह भी कश्मीर के पहलागम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित होकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर फिर से सेना में बहाल होने की अनुमति मांगी है।

Dhanbad: रिटायर्ड कर्नल ने पीएम को लिखा पत्र

सेना के रिटायर्ड कैवलरी ऑफिसर कर्नल जेके सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि उन्होंने 31 वर्षों तक सेना में शामिल होकर देश की सेवा की है और लंबे समय तक कश्मीर बॉर्डर में तैनात रहने का अनुभव है। कर्नल जेके सिंह बताते हैं कि उन्होंने जम्मू कश्मीर में 14 वर्षों तक सेवा दी हैं। उत्तरी कश्मीर में पहले पैरा कमांडो के रूप में और उसके बाद दक्षिण कश्मीर के सबसे संवेदनशील इलाकों अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पहलगाम में वर्षों तक आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व और संचालन करते रहे हैं।

Dhanbad: मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना में पुनः शामिल होने को तैयार

उन्होंने लिखा है कि देश के लिए जीने और मरने की कसम वर्दी पहनते ही खा ली थी और आज भी वह प्रण मेरे हृदय में ज्यों का त्यों है। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने उनके दिल को झकझोर दिया है। उनका कहना है कि एक बार फिर मातृभूमि की रक्षा के लिए सेना में पुनः शामिल होने को तैयार हैं।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img