Jamshedpur– रविवार के दिन एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की मौत के मामला विवाद जारी है.
बता दें कि महिला परिजनों का दावा है कि महिला का कोरोना के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया था. अव्यवस्था का आलम यह था कि महिला की मौत गायनिक वार्ड के बाहर फ़र्श पर हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया.
महिला के परिजनों ने अब तक शव को लेने से इंकार कर दिया है, परिजनों की ओर से ड़ॉक्टरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने
और 25 लाख का मुआवजा देने की मांग की जा रही है. परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे मानी नहीं जाती तब शव को नहीं लेगें और न ही इसका अंतिम संस्कार करेंगे. चिकित्सकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग से अस्पताल में बबाल मचा है. वैसे अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है. लेकिन परिजन इस मामलों को लेकर सड़क पर उतरने की बात कहते हुए इंसाफ दिये जाने की मांग कर रहें है. वहीं अस्पताल प्रबंधन अव इस मामले से किसी प्रकार निकलना चाहता है. साथ ही प्रशासन भी इस कोरोना कोल में डॉक्टरों की नाराजगी मोल लेना नहीं चाहता

















