सरयू राय ने कोयला ढुलाई को लेकर दिया बयान

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कोयला ढुलाई के मामले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बिना चालान के रेलवे साइडिंग पर कोयला पहुंच जाता है. इससे सरकार को 40 से 50 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान हो रहा है. इस बात को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है, ताकि राजस्व नुकसान से सरकार को बचाया जा सके.

उनका कहना है कि आम्रपाली केन्द्र के अधीन सीसीएल खदान का संचालन होता है. चालान राज्य को खान विभाग देता है. दोनों की मिलीभगत से वैध चालान के बिना लाखों टन कोयला की अवैध ढुलाई खदान से रेलवे साईडिंग तक नहीं हो सकती. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दो साल में इस क्षेत्र में अवैध कोयला ढुलाई से संबंधित मामलों के जांच की मांग की है.

उन्होंने कोयला परिवहन को संचालित करने पर सहमति जतायी है. लेकिन कोयला का उठाव वैध तरीके से हो, इसपर जोर दिया है. ताकि सरकार को राजस्व का नुकसान न हो.

रिपोर्ट- लाला जबीं

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...