दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रांची. 30 अप्रैल 2025 को दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल मांडर के प्रांगण में “एक राष्ट्र एक चुनाव” के विचार से संबंधित एक भव्य सभा का आयोजन स्कूल के निदेशक डॉ. राजेश दत्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ ज्योति प्रज्वलन की पारंपरिक प्रथा से किया गया तथा स्वागत गान से सभी अतिथि गणों का स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांडर की पूर्व विधायिका गंगोत्री कुजूर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा एक राष्ट्र एक चुनाव से संबंधित अपने विचारों को रखा और सभी का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी झारखंड प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, भाजपा रांची जिला ग्रामीण महामंत्री शशिकांत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला की कर्मठ कार्यकर्ता प्रज्ञा भारती, अर्चना दत्ता तथा राम बालक ठाकुर ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा अपने विचारों को सभी के समक्ष प्रस्तुत कर सभी का मार्गदर्शन किया तथा एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाले लाभों से सभी को अवगत कराया।

मुख्य वक्ता के रूप में दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉक्टर राजेश दत्त ने इस संबंध में अपना दृष्टिकोण रखते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन सही रूप से करने में संगीता सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा कार्यक्रम का संचालन रेहाना मैंम के द्वारा सुचारू रूप से किया गया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक गण तथा अन्य अतिथियों ने “एक राष्ट्र एक चुनाव” के पक्ष में अपनी सहमति दर्ज कराई और प्रज्ञा भारती तथा डॉक्टर राजेश दत्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...