Hazaribagh: मौसम बदलने और तेज हवा के कारण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मेरु से शहर आ रही फोर व्हीलर गाड़ी पर विशाल पेड़ गिर गया। इससे गाड़ी में सवार गंगा सागर एवं शिवकुमार मेहता घायल हो गए। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों घायल को स्थानीय और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
Hazaribagh: हादसे में दो घायल
बताया जा रहा है कि शिवकुमार मेहता के माथे में चोट आई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। वहीं गंगासागर का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो रहा है। वहीं पेड़ गिरने से हजारीबाग-धनबाद मार्ग की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
Highlights


