Advertisement
Advertisement

बारात में 2 पक्ष के विवाद में चली गोली, युवक घायल

नौबतपुर : विवाद में चली गोली – खिरीमोड़ थाने के रघुनाथपुर गांव में आई बारात में हुए विवाद को लेकर हुई फायरिंग में गांव के नरेश सिंह का बेटा हरेराम कुमार घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डीएसपी-1 प्रीतम कुमार ने बताया कि रघुनाथपुर में रानीतालाब थाने के सरैया से बारात आई थी। दरवाजा लगने के दौरान बाराती और घराती के बिच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो गांव के प्रबुद्ध लोगों ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांत करा दिया।

बारात में 2 पक्ष के विवाद में चली गोली :

सुबह विदाई के समय फिर से विवाद हो गया। इससे बाराती पक्ष का सौरभ कुमार पिता शांभू सिंह आक्रोशित हो गया और उसने पिस्टल निकाल हरेराम को गोली मार दी। गोली युवक के गर्दन में लगी। डीएसपी-1 ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करो जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस व SFL की टीम जांच में जुटी…

यह भी देखें :

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...