गिट्टी के ट्रक में नीचे छुपाकर ले जा रहे थे शराब, ड्राइवर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के मेहसी थाना इलाके में पुलिस ने गिट्टी के ट्रक में नीचे छुपाकर मुजफ्फरपुर से ले जा रहे 50 लाख रुपए की ब्रांडेड शराब की बड़ी खेप को बीमलपुर से पकड़ा है। मोतीहारी पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गिट्टी के नीचे भारी मात्रा में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 214 कार्टून शराब को गिट्टी के नीचे से 10 चक्के ट्रक से बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज की खोज में जुटी है कि आखिर शराब कारोबारी कौन है और शराब की खेप कहां जा रही थी। वहीं इस जब्त शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है। मेहसी थाने की पुलिस ने आम सूचना के आधार पर एक बड़े शराब के खेप को पकड़ा है।

यह भी पढ़े : पलटी तेल टैंकर, लूटने की मची होड़, डब्बे और बोतल में भरे लोग…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...