नीतीश बाल-बाल बचे, टीन उड़कर हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराते-टकराते बचा

राजगीर : सीएम नीतीश कुमार एक बड़े हादसे का शिकार होने से शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। यह घटना नालंदा जिले के राजगीर में उस समय घटी जब वे एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना से हेलीकॉप्टर के माध्यम से राजगीर जा रहे थे। राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए नीचे उतरने लगा। अचानक एक अप्रत्याशित घटना हो गई। जिसने कुछ समय के लिए वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान और चिंतित कर दिया।

नीतीश बाल-बाल बचे – एक बड़ा टीन का शेड उड़कर हेलीकॉप्टर की दिशा में तेजी से बढ़ने लगा

आपको बता दें कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रक्रिया के दौरान तेज हवा या हेलीकॉप्टर की रोटर से उत्पन्न दबाव के कारण एक बड़ा टीन का शेड उड़कर हेलीकॉप्टर की दिशा में तेजी से बढ़ने लगा। यह स्थिति अत्यंत गंभीर हो सकती थी क्योंकि यदि वह टीन शेड हेलीकॉप्टर से टकरा जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिससे मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। हालांकि, पायलट की सतर्कता और स्थिति पर त्वरित नियंत्रण के चलते यह बड़ा हादसा टल गया। टीन शेड हेलीकॉप्टर से टकराने से पहले ही एक सुरक्षित दूरी पर रुक गया, जिससे हेलीकॉप्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से लैंड कर पाए।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व आयोजित दुआईया मजलिस में की शिरकत

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...