Commercial Advertisment

Bike से जा रहे युवक पर लाठी डंडे से हमला, इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में…

Bike से जा रहे युवक पर लाठी डंडे से हमला, इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में...

Google पर 22Scope चुनें

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी में बाइक सवार एक युवक की कुछ बदमाशों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर पुपरी पथ के गंगवरबुजुर्ग जमुनिया पुल बलिगढ़ के समीप की है। बताया जा रहा है कि रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गंगवरबुजुर्ग पंचायत निवासी आकाश कुमार अपनी Bike से दवा लेकर घर जा रहा था तभी घटनास्थल के पास पहले से घात लगाये कुछ लोगों ने चलती Bike पर ही हमला कर दिया।

हमला के कारण Bike अनियंत्रित हो गया और युवक बाइक से गिर गया जिसके बाद लोगों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ लाठी चलाये। घटना के दौरान मृतक के चीखने चिल्लाने की आवाज पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए वहीं स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे अस्पताल पहुँचाया। रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें – INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मुकेश सहनी ने बैठक के मुद्दे पर बात करते हुए चिराग…

निजी अस्पताल में भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। घना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     BPSC TRE 3 शिक्षकों की पोस्टिंग शुरू, इतने शिक्षकों को…

सीतामढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...