Sahibganj Murder : दिनदहाड़े हत्या से कांपी साहिबगंज, ग्राहक बनकर आए दुकान और थैले से बंदूक निकाल मार दी गोली, मौत…

Sahibganj Murder : झारखंड में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला साहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र का है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात ने न केवल इलाके में दहशत फैला दी है, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Palamu में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर जिंदा जले पिता-पुत्र, मौत…

Sahibganj Murder : दो नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

मृतक की पहचान संजीव कुमार उर्फ गुड्डू कुमार उर्फ गौरीशंकर गुप्ता के रूप में हुई है, जो ‘जीएस इलेक्ट्रॉनिक’ नामक दुकान चलाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो नकाबपोश युवक दुकान पर पहुंचे और पंखा दिखाने की बात कहने लगे। इसी दौरान एक युवक ने संजीव की पीठ में गोली मार दी और दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : हाईवे किनारे युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत दुकान की ओर दौड़े और घायल संजीव को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में भय का माहौल बन गया है।

झारखंड की शाम 6 बजे की बड़ी खबर | Jharkhand News

 

ये भी पढ़ें- Dhanbad : देवप्रभा आउटसोर्सिंग साइट पर खून से सना मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस… 

जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरु

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद एसपी अमित कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी और नगर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को प्राथमिक जांच में यह जानकारी मिली है कि दोनों हमलावरों ने चेहरे पर काला मास्क पहन रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके।

ये भी पढ़ें- Breaking : भाजपा और आरएसएस मिलकर संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही-संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस हमलावर… 

संजीव कुमार एक सम्मानित व्यापारी थे और उनके पिता गौरीशंकर गुप्ता रेलवे में गार्ड पद से सेवानिवृत्त हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग सदमे में आ गए हैं। पुलिस फिलहाल हत्या की वजह जानने में जुटी है। आपसी रंजिश, लूट या फिर पुरानी दुश्मनी-इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...