सचिवालय थाना प्रभारी की दंबगई, मोबाइल चोरी की रपट लिखाने गई महिला सचिवालय सहायक के साथ की बदतमीजी

पटना : बिहार की राजधानी पटना में पुलिस का बेहद ही क्रुर चेहरा सामने आया है. पटना सचिवालय में कार्यरत एक सरकारी महिला कर्मचारी मोबाइल झपटमारी की शिकायत देने सचिवालय थाने पहुंची थीं. लिखित शिकायत देने के बाद उन्‍होंने रिसीविंग मांगा. इस पर सरकारी महिला कर्मचारी से थानेदार की नोकझोंक हो गई. थाने में तैनात थानेदार को इतना गुस्‍सा आया कि वह अपनी मार्यादा ही भूल बैठे और उसके साथ अभ्रद व्यवहार किया. महिला कर्मचारी का आरोप है कि थानेदार ने उन्‍हें हाजत में बंद करने का आदेश देते हुए अपने बाप को बुलाने तक की बात कह डाली. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है.

यहां एक महिला ने अपने फोन चोरी होने की शिकायत को लेकर सचिवालय थाना पहुंची थी. महिला ने शिकायत दर्ज करवाने के बाद जब रिसीविंग मांगा तो थानाध्यक्ष ने महिला के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं महिला से गाली गलौज भी करने लगा. उक्त महिला सचिवालय के राजस्व विभाग में एसिस्टेंट के पद पर पोस्टेड हैं.

बताया जा रहा है कि जब महिला पास के सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज करवाने गई तो थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने बदतमीजी करने लगे. महिला ने नाराजगी जताई तो थाना प्रभारी और आग बबूला हो गए. इस दौरान महिला ने थानाध्यक्ष का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

पीड़िता ने बदतमीजी का वीडियो बनाकर किया वायरल

मौके पर पीड़ित महिला ने पटना पुलिस की बदतमीजी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. बताया जाता है कि प्रीती नाम की महिला राजस्व विभाग में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है. वे शाम 5 बजे कार्यालय से निकलने के बाद सचिवालय थाना के सामने सप्तमूर्ति के पास खड़े होकर अपनी महिला दोस्त के साथ बातचीत कर रही थी. तभी दो बाइक सवार लुटेरों ने प्रीती का मोबाइल झपट कर भाग गया. इस मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट लिखवाने गईं तो थानाध्यक्ष ने अभद्र व्यवहार किया. पहले तो वो रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया. फिर किसी तरह से रिपोर्ट लिखा भी तो रिसीविंग देने से मना कर दिया.

रिपोर्ट : शक्ति

आयुक्त कार्यालय के पास रंगे हाथ पकड़ाया बाइक चोर, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...