Advertisment

भारतीय नौसेना का कराची पर हमला, बंदरगाह को किया ध्वस्त

Desk. पाकिस्तान ने भारत की कई जगहों पर हमला किया। इस दौरान इंडिया डिफेंस सिस्टम ने कई पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया। साथ ही भारत ने भी पाकिस्तान पर काउंटर अटैक किया। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के कराची, लाहौर, इस्लामाबाद समेत कई जगहों पर मिसाइल से हमला किया।

वहीं भारत की जवाबी कार्रवाई के तहत अब नौसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह और उससे जुड़े रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमला किया है. यह हमला पाकिस्तान की ओर से बढ़ते हमलों और सीमा पार गतिविधियों के जवाब में किया गया है।

पाकिस्तान का हमला

वहीं बढ़ते तनाव के बीच आज अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से जम्मू में हवाई पट्टी सहित कई स्थानों पर रॉकेट दागे गए है। कुपवाड़ा में भी भारी गोलाबारी हुई है। साथ ही राजस्थान और पंजाब के पठानकोट में भी हमले की सूचना मिल रही है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमल कर तबाह कर दिया गया था।

भारत ने भी दिया करारा जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और आसपास के इलाकों को निशाना बनाकर आठ मिसाइलें दागी गई हैं। सभी को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक दिया।

जम्मू हवाई अड्डे के आसपास वायु रक्षा सायरन बजाए गए और इलाके में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। जम्मू शहर में मोबाइल सेवाएं भी बाधित है।

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...