Begusarai में CM ने किया 107 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, महिलाओं से किया संवाद…

CM ने बेगूसराय में 64 करोड़ रुपये की लागत की 107 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर का किया निरीक्षण, महिला संवाद कार्यक्रम में भी हुये शामिल

बेगूसराय: CM नीतीश कुमार ने तेघड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत पिढ़ौली में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, आधार कार्ड, बास भूमि-वासगीत पर्चा, लेबर कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम / कौशल विकास कार्यक्रम सहित कुल 22 योजनाओं से आच्छादित लाभुकों को प्रमाण पत्र / स्वीकृति पत्र प्रदान किया। विभिन्न विभागों एवं जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

1 106 22Scope News

अवलोकन के क्रम में CM ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, बिहार भवन एवं अन्य तन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (विवाह सहायता) का सांकेतिक चेक, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड, 1946 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 23352 दीदियों के लिए बैंकों से ऋण संबंधी 58 करोड़ 32 लाख रुपये का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया।

यह भी पढ़ें – CM पहुंचे बेगूसराय, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन

CM ने रिमोट के माध्यम से 64 करोड़ 19 लाख रुपये के लागत से 107 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 12 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से 102 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 51 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

2 12 22Scope News

CM ने तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली ग्राम पंचायत में आयोजित ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करने के दौरान CM के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा किए गए कार्यों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों से काफी लाभ हुआ है। सरकारी नौकरियों में हम महिलाओं के दिए गए आरक्षण से काफी फायदा हो रहा है। आपके कार्यों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों से महिलाएं न सिर्फ काफी आगे बढ़ रही हैं बल्कि ये आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar Police में पुरुष से अधिक महिलाओं का चयन, 8 ट्रांसजेंडर भी हुई चयनित

CM ने जीविका दीदीयों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम थी। वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमलोगों ने ही स्वयं सहायता समूहों का नाम ‘जीविका’ दिया। इनसे जुड़ी महिलाएं बिहार में जीविका दीदी कहलाती हैं। हमलोगों के इस काम से प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने इसे अपनाते हुये पूरे देश में लागू किया और इसका नाम ‘आजीविका’ रखा। इसे भूलिएगा मत।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार सह बेगूसराय जिला के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, विधायक राज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आशीष भारती, बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ACS ने की आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक, कहा ‘भारत पाकिस्तान…’

नीतीश कुमार बेगूसराय दौरा, मुख्यमंत्री विकास योजनाएं उद्घाटन, 64 करोड़ की योजनाएं बिहार, डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, अनुसूचित जाति जनजाति विकास शिविर, नीतीश कुमार महिला संवाद कार्यक्रम, बिहार मुख्यमंत्री योजनाओं की शुरुआत, तेघड़ा प्रखंड विकास योजना, नीतीश कुमार का भाषण 2025, बेगूसराय में मुख्यमंत्री का दौरा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img