SDRF की टीम ने 24 घंटे बाद नदी से बरामद किया दो शव, कल स्नान के दौरान डूबे थे…

बेगूसराय: बेगूसराय के मंझौल थाना क्षेत्र के पबरा गांव स्थित बूढी गंडक नदी के बौधी बांध घाट पर स्नान के दौरान डूबे युवक और युवती का शव SDRF की टीम ने बरामद 24 घंटे बाद बरामद कर लिया है। दोनों का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार स्नान करने के दौरान कल बूढी गंडक नदी में डूब गए थे। SDRF  SDRF SDRF SDRF SDRF SDRF 

घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंझौल पुलिस एवं अंचल प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव खोजने का कार्य प्रारंभ किया। इस दौरान प्रशासन की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची तथा शाम में 5 बजे से 6 बजे तक लगभग एक घंटा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। अगले दिन शनिवार को एसडीआरएफ की दो टीम ने 9 बजे दिन से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 12 बजे दिन तक दोनों शवों को डूबे हुए स्थान से ही बरामद किया। नदी से पहले लड़की का शव बरामद किया गया, वहीं कुछ देर बाद में लड़के का शव भी बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – नहीं सुधरेगा Pakistan, घोषणा के कुछ देर बाद ही सीजफायर का किया उल्लंघन

बताया जा रहा है कि नदी में 04 लड़कियां डूब रही थी तभी वहां पर मौजूद लोगों ने अपनी जान पर खेल कर नदी में डूब रहे तीन लड़कियों को बचाया तथा चौथी लड़की को बचाने के क्रम में लड़की के साथ वह स्वयं भी डूब गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपनी जान पर खेलकर नदी में डूब रही तीन लड़कियों की जान बचाने वाले मो एरम रहमानी को मरणोपरांत वीरता का राष्ट्रपति पुरस्कार देने की मांग की जा रही है। वहीं मंझौल थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ATS ने महावीर मंदिर को बदला छावनी में, आतंकियों से निपटने…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...