पप्पू ने भारत-पाक युद्ध पर उठाये कई सवाल, कहा- क्यों नहीं की इंटेलिजेंस की रिपोर्ट सार्वजनिक

पूर्णिया : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भारत और पाकिस्तान युद्ध पर कई बड़े सवाल उठाए। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के ट्वीट कि हम युद्ध रोक देते यह कहीं से सही नहीं है। पप्पू ने कहा कि हमने अपनी जनता को खोया, अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया और हमने अपने सेना की मनोबल को तोड़ा है। पप्पू ने सवाल उठाए कि इंटेलिजेंस की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट थी कि घुसपैठ हुआ है। उसके बावजूद भी वहां से सिक्योरिटी क्यों हटाई गई और किसके आदेश थे। एक सप्ताह पहले तक वहां सिक्योरिटी हमारी सेना थी फिर उसे क्यों हटाया गया। वहां पर आम जनता को जाने का आदेश नहीं था पर किसके आदेश से वहां उन्हें जाने की इजाजत दी गई। जब पूरा देश सरकार के सपोर्ट में था तब देश को जवाब देने की जरूरत थी। आप पीछे हट गए। मौजूदा सरकार को इंदिरा गांधी से सीख लेने की जरूरत है।

Goal 5 22Scope News

मीडिया सेना के मनोबल को कमजोर न करें उन्हें पूरा फ्रीडम दें – पप्पू यादव

वहीं उन्होंने एक निजी चैनल के पर हमला करते हुए कहा कि आपको कैसे पता चला कि सबसे पहले मैं दिखा रहा हूं। आपको कहां से पता चला था कि उनकी जगह जेल में होनी चाहिए। वहीं उन्होंने मीडिया से अपील की कि सेना के मनोबल को कमजोर न करें और नेताओं से आग्रह किया कि सेना को फ्रीडम दें। पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। जो अमेरिका के राष्ट्रपति की ट्वीट पर युद्ध को रोक दें उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी देखें :

पप्पू ने कहा- यदि आप लोगों से नहीं हो पा रहा है तो हमें ही रक्षा मंत्री व गृह मंत्री बना दीजिए

पप्पू यादव ने कहा कि यदि आप लोगों से नहीं हो पा रहा है तो हमें ही रक्षा मंत्री और गृह मंत्री बना दीजिए, तब देखिए कैसे देश चलता है। वहीं उन्होंने कहा कि पूरा दुनिया भारत को देख रहा है, क्योंकि भारत ही आतंकवादी को खत्म कर सकता है। आतंकवाद को खत्म करने की क्षमता यदि किसी में है तो भारत में है। वहीं उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आज चुनाव का समय है, तब बिहार के नेता लोगों को मदद करने जा रहे हैं। जब कोरोना आया और पटना में बाढ़ आई तब यह मंत्री कहां थे और उनका हेलीकॉप्टर कहां था।

यह भी पढ़े : भारत-पाकिस्तान के युद्ध काल के बीच पूर्णिया में नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग…

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...