पतियामा गांव पहुंचे MP पप्पू, हॉस्टल की सुरक्षा पर उठाए सवाल, बोले- यह सिर्फ एक बेटी नहीं, बल्कि सिस्टम व समाज की गंभीर नाकामी

जहानाबाद : जहानाबाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने जहानाबाद जिले के पतियामा गांव पहुंचकर हालिया घटना को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने इस मामले को केवल एक बेटी से जुड़ी घटना नहीं, बल्कि समाज, प्रशासन और पूरी व्यवस्था की गंभीर विफलता करार दिया। सांसद ने कहा कि जब तक सत्ता और सिस्टम में बैठे लोग सुरक्षित रहेंगे और समाज की बेटियां असुरक्षित रहेंगी, तब तक ऐसे सवाल बार-बार उठते रहेंगे। उन्होंने इसे एक चेतावनी बताते हुए कहा कि यदि अब भी ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं।

समाज और व्यवस्था पर खड़े किए सवाल – MP पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने घटना से जुड़े कई पहलुओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बच्ची मोबाइल पर कुछ खोज रही थी, तो उसका एक समय और व्यवहारिक पैटर्न रहा होगा। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि उसने अपने परिवार से इस बारे में कोई बात क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत चूक नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे सामाजिक दबाव, भय या किसी स्तर पर हुई लापरवाही भी हो सकती है। सांसद ने पूरे मामले की गहन, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

MP Pappu Yadav 1 22Scope News

MP पप्पू ने हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका पर उठाए सवाल

पप्पू यादव ने हॉस्टल संचालक की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि जिस स्थान पर बच्ची रह रही थी, वहां उसकी निगरानी और सुरक्षा की जवाबदेही आखिर किसकी थी। हॉस्टल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारियों से कैसे बच सकता है, यह एक बड़ा प्रश्न है। उन्होंने मुजफ्फरपुर जैसी पिछली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर बार सिस्टम जांच का भरोसा देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार नहीं होता। सांसद ने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और व्यवस्था में ठोस सुधार अनिवार्य है।

MP Pappu Yadav 2 22Scope News

पप्पू ने गिरिराज सिंह पर भी साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यदि वे सनातन की बात करते हैं, तो यह भी बताएं कि अपने परिवार में किसी अन्य वर्ग या जाति में शादी क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि मैंने अपने परिवार में हर वर्ग के लोगों से विवाह कराया है। सांसद ने सवाल उठाया कि जब गिरिराज सिंह जहानाबाद आए थे, तो वे उस बिटिया के घर क्यों नहीं गए, जिसके साथ पटना के हॉस्टल में दुष्कर्म हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह गरीबों की बात तो करते हैं, लेकिन उनके घर तक जाने का साहस नहीं दिखाते।

MP Pappu Yadav 22Scope News

पप्पू यादव ने इंसाफ दिलाने का संकल्प

पप्पू यादव ने कहा कि वह पीड़ित बिटिया को हर हाल में इंसाफ दिलाएंगे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर मुझे इसके लिए किसी से भी लड़ना पड़े, तो मैं लड़ूंगा। यह केवल राजनीति का विषय नहीं, बल्कि इंसानियत और न्याय का सवाल है। उन्होंने गिरिराज सिंह से आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा कि जहानाबाद में रहते हुए भी पीड़ित परिवार से न मिलना शर्मनाक है।

यह भी पढ़े : नालंदा पहुंचे पप्पू यादव, बुलडोजर कार्रवाई के शिकार हुए पीड़ित परिवार से की मुलाकात

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...