बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 12 मई को भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क में प्रतिस्थापित बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया का बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापूरम से लाये गए वृक्ष की पूजा अर्चना करायी गई। मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि के सामने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की, परिक्रमा की और ध्यान किया।

Goal 6 22Scope News

‘बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगल कामना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की’

सीएम नीतीश कुमार ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगल कामना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विपश्यना केंद्र जाकर वहां की सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वहां ध्यान भी किया। विपश्यना केंद्र के संचालकों ने विपश्यना केंद्र के निर्माण एवं वहां उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

CM Gaya 1 22Scope News

बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री और अधिकारी रहे शामिल

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, सांसद संजय कुमार झा, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पटना की महापौर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरबड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश परासर और पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बौद्ध भंते एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग स्थित आवास पहुंचकर बौद्ध शिला और बोधिवृक्ष की पूजा अर्चना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की।

CM Gaya 2 22Scope News

यह भी देखें :

सीएम नीतीश ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। भगवान बुद्ध के बताए हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है। भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।

CM Gaya 3 22Scope News

यह भी पढ़े : CM ने पटना के कई पथों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC CGL Scam CID Investigation: JPSC परीक्षा धांधली में मास्टरमाइंड का...

JPSC CGL Scam CID Investigation: झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित धांधली मामले में सीआईडी ने अदालत के सामने...

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...