Advertisment

Giridih Accident : अज्ञात वाहन ने कुचला, सड़क हादसे में साले-बहनोई की दर्दनाक मौत…

Giridih Accident : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसरी–चतरो मुख्य पथ पर रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के शिकार दोनों व्यक्ति साले-बहनोई थे, जो बिहार से झारखंड अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Murder : डबल मर्डर से दहली रांची! गला रेतकर दो लोगों को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस… 

Giridih Accident : शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरी गांव निवासी छोटका मरांडी और बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवा चांदन निवासी बबलू बेसरा के रूप में हुई है। दोनों बाइक से झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित कर्णपुरा गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए निकले थे।

Giridih Accident : मृतकों की फाइल फोटो
Giridih Accident : मृतकों की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें- Chaibasa IED Blast : सारंडा के जंगल में फिर हुआ IED ब्लास्ट, एक जवान घायल रांची रेफर… 

जब वे तिसरी-चतरो मुख्य पथ स्थित पेसराटांड जंगल के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकानदार से सोने की लूट, दो गिरफ्तार…

कुछ समय बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने सड़क पर दो लोगों को बेसुध हालत में पड़ा देखा और तत्काल तिसरी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर तिसरी थाना ले आई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : मैथन डैम में पिस्टल दिखाकर बाइक की लूट, जांच में जुटी पुलिस… 

गांव में शोक की लहर

घटना की पुष्टि करते हुए तिसरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इधर, अचानक हुई इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ओर शादी की खुशियों की तैयारी चल रही थी, दूसरी ओर मातम का माहौल छा गया। गांव में भी शोक की लहर है और लोग परिवारजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Deoghar : शादी में गया था युवक अगले दिन जंगल में फंदे के सहारे लटका मिला शव, हत्या की आशंका… 

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

 

 

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...