Advertisment

रांची के नामकुम में पहली बार बाघ की आहट, गांवों में दहशत का माहौल

रांची: राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड के गांवों में बाघ की मौजूदगी की आशंका ने ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत पैदा कर दी है। बंधुवा और हुवांगहातु पंचायत के कई गांवों में लोग भय के साये में जी रहे हैं। महिलाओं ने जंगल जाना बंद कर दिया है, बच्चे स्कूल नहीं जा रहे और किसान खेतों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। जैसे ही शाम ढलती है, पूरा गांव मानो किले में तब्दील हो जाता है — लोग दरवाजे बंद कर घरों में कैद हो जा रहे हैं।

ग्रामीणों का दावा है कि चार दिन पहले कुछ महिलाओं ने जंगल में बाघ देखा था। इसके बाद सोमा उरांव और रोड़े मुंडा के दो बैल मृत पाए गए। दोनों के शवों पर नुकीले दांतों के गहरे निशान थे, जो किसी हिंसक शिकारी जानवर की मौजूदगी की ओर इशारा करते हैं।

स्थानीय लोगों में इतनी दहशत है कि अब कोई अकेले बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर रहा। मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियों में भी लोग हथियारों (टांगी, फरसा, तलवार आदि) के साथ सामूहिक रूप से ही बाहर निकल रहे हैं।

शहर के इतने करीब बाघ की मौजूदगी की आशंका पर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। वन विभाग ने अब तक बाघ की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार भी नहीं किया है। डीएफओ श्रीकांत वर्मा के अनुसार, तीन महीने पहले दलमा जंगल में बाघ देखा गया था, जो पिछले दस दिनों से ट्रेसलेस है। दलमा का जंगल बुंडू-तमाड़ से सटा हुआ है, जिससे नामकुम तक बाघ के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सक्रिय कर संभावित क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है। फिलहाल पूरे इलाके में सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...