मॉडल हॉस्पिटल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन, 27 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल परिसर में बने 100 बेड के मॉडल हॉस्पिटल के रूप में एक बड़ा सौगात दिया हैं। मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल परिसर में बने मॉडल हॉस्पिटल का बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आज उद्घाटन किया। वहीं इस दौरान जिले के अलग-अलग नौ प्रखंडों में कुल 27 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी स्वास्थ्य मंत्री ने शिलान्यास किया हैं। 29 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बने मॉडल हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसमें 100 बेड की व्यवस्था हैं। वहीं 20 बेड की इमरजेंसी और 10 बेड के स्पेशल आईसीयू की व्यवस्था हैं।

Goal 6 22Scope News

बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार काम कर रही हैं – मंगल पांडे 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार काम कर रही हैं। मुजफ्फरपुर में भी लगातार छोटे बड़े नए हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2005 से पहले अस्पताल में ना रुई है, न सुई है की खबर आती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समूचे देशभर में विगत आठ महीने में दवा वितरण मामले में बिहार एक नंबर पर है। अस्पतालों में मुफ्त 348 प्रकार की दवा दी जा रही है। वहीं प्रखंडों के अस्पतालों में 251 प्रकार की दवा मुक्त दी जा रही है।

यह भी देखें :

मंत्री मंगल ने AES किट का वितरण कर कार्यक्रम को किया संबोधित

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मुजफ्फरपुर के सदर हॉस्पिटल में 100 बेड के मॉडल अस्पताल का उद्घाटन एवं 27 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास मंत्री केदार गुप्ता, सांसद वीणा देवी, विधायक विजेंद्र चौधरी एवं विधायक रामसूरत राय के साथ किया। इस अवसर पर एईएस किट का वितरण कर कार्यक्रम को संबोधित किया।

Mantri Mangal Pandey 2 22Scope News
मंत्री मंगल ने AES किट का वितरण कर कार्यक्रम को किया संबोधित

यह भी पढ़े : ‘बरसात को लेकर 15 जून से बंद किया जाता है बालूघाट’

संतोष कुमार की रिपोर्ट

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...