फिरौती नहीं दी तो अपराधियों ने स्क्रैप व्यापारी पर कर दी फायरिंग

गया : गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की मारूफगंज मुहल्ले में 13 मई की रात्र नौ बजे दो लाख रुपए फिरौती नहीं देने पर अपराधियों ने स्क्रैप व्यापारी मोहम्मद याकूब पर फायरिंग की। फायरिंग के मामले में कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में पीड़ित व्यावारी के भाई मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि रात नौ बजे मुजीब द्वारा गाली-गलौज और दो लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई। इंनकार करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद वह घर में घुसकर खुद की जान बचाई। उन्होंने कहा कि जब वह बालकनी में गए तो मोजीब द्वारा देशी कट्टा से फायरिंग की। उन्होंने बताया कि फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर किया विरोध, कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद…

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...