बोकारो में पिता के सामने बेटे की हत्या, मौके पर नहीं पहुंची पुलिस; विधायक जयराम महतो ने डीजीपी से की कार्रवाई की मांग

बोकारो: बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुरलिलवा स्थित चेरकी पहरी गांव में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अपराधियों ने एक युवक की उसके वृद्ध पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पिता को छोड़कर अपराधी फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो विधायक जयराम महतो तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। वे उस समय जरीडीह में एक विवाह समारोह में शामिल थे। उन्होंने बताया कि रात करीब 1 बजकर 17 मिनट पर वे घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

बोकारो में पिता के सामने बेटे की हत्या :

विधायक ने आरोप लगाया कि उन्होंने नावाडीह थाना प्रभारी को फोन कर तत्काल मौके पर पहुंचने का आग्रह किया, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने बोकारो एसपी और बेरमो के एसडीपीओ को भी फोन किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने पुनः प्रशासन को सूचना दी, जिसके करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने भेजा।

विधायक महतो ने इसे पुलिस की घोर लापरवाही करार दिया और झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मांग की कि ऐसे लापरवाह और वसूली में लगे अधिकारियों को नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील थाना क्षेत्रों से तुरंत हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन छेड़ेंगे।

स्थानीय लोगों और परिजनों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोग पुलिस की निष्क्रियता और अपराधियों के हौसले बुलंद होने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Utpad Sipahi Exam 2023: उत्पाद सिपाही Paper Leak ठगी मामले में...

झारखंड हाईकोर्ट ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में पेपर लीक के नाम पर ठगी के आरोपी मुकेश कुमार उर्फ शेर सिंह को जमानत...

Jharkhand High Court: JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर...

 JPSC, CDPO, Food Safety Officer और JSSC CGL परीक्षा के विज्ञापन रद्द करने की अधिसूचना के खिलाफ याचिकाओं पर 15 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट...

Crime News: रांची में SUV सवार बदमाशों ने युवक का किया...

रांची के अरगोड़ा में SUV सवार छह बदमाशों ने हर्ष कुमार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नगड़ी से युवक को सकुशल बरामद कर...