कैबिनेट से नई शराब नीति की मंजूरी पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान, जानिए क्या बोले

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें झारखंड माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली संशोधन को स्वीकृति मिली है। वहीं कैबिनेट से नई शराब नीति को मंजूरी मिलने पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा हमारी सरकार जो भी नीति ला रही है, वह जनता के हित में ला रही है। पूर्व में जो पॉलिसी लाई गई थी, उससे काफी नुकसान हो रहा था। नकली शराब की बिक्री हो रही थी। कई लोग मारे गए थे। अब जो नई नीति लाई गई है, इसको लेकर चर्चाएं भी हुई हैं।

शराब का सेवन हानिकारक- स्वास्थय मंत्री

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि शराब का सेवन हानिकारक है। अगर कोई शराब का सेवन करते हैं तो उनकी जान माल की रक्षा होनी चाहिए। निजी हाथों में अगर इसे दिया जाए तो गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। नकली शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए।

झारखंड कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्ताव पास

झारखंड कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। इसमें कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। झारखंड राज्य के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों के शिविरों के दौरान भोजन भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति दी गई है। साथ ही मधुपुर शहरी जलापूर्ति योजना के लिए लगभग 63 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

कैबिनेट बैठक में शेख बिहारी चिकित्सा महाविद्याय समेत अन्य चिकित्सा महाविद्यालय में रख रखाव के लिए कार्यरत कंपनी को दो वर्ष का एक्सटेंशन को मंजूरी दी गई है। वहीं केंद्र द्वारा प्रायोजित सक्षम आंगन कार्यक्रम हेतु पौष्टिक आपूर्ति के लिए चयनित कंपनी को 2025 तक के लिए एक्सटेंशन दिया गया है।

झारखंड नई उत्पाद नीति को मंजूरी

इस बैठक में झारखंड उत्पाद मदिरा के खुदरा बिक्री एवं संचालन नियमावली 2025 को मंजूरी दी गई। इसके तहत 1453 दुकानें खोली जाएंगी। लॉट्री के माध्यम से दुकान आवंटित किया जाएगा। साथ ही झारखंड व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक, 2025 की स्वीकृति दी गई।

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...

Bihar Jeevika Women Empowerment: गांव की बचत से कारोबार तक पहुंचीं...

Bihar Jeevika Women Empowerment, पटना: बिहार में महिलाओं की आर्थिक भूमिका पिछले करीब दो दशकों में तेजी से बदली है। स्वयं सहायता समूहों से...