Advertisement
Advertisement

JEE Advanced 2025: परीक्षा की अंतिम तैयारी में जुटे अभ्यर्थी, विशेषज्ञों ने दी रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान देने की सलाह

रांची: JEE Advanced 2025 की परीक्षा 18 मई को आयोजित की जायेगी, जिसे लेकर सफल उम्मीदवार अब अंतिम तैयारी में जुट गए हैं। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर की ओर से किया जा रहा है। परीक्षा में दो पेपर होंगे—पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।

परीक्षा को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अब नए टॉपिक्स शुरू करने का समय नहीं है। यह समय सिर्फ रिवीजन, मॉक टेस्ट और मानसिक तैयारी का है। ब्रदर्स एकेडमी के फिजिक्स शिक्षक अमित जिंदल, चैप स्क्वायर के मैथ्स शिक्षक विकास गुप्ता, फिटजी रांची के केमिस्ट्री शिक्षक एस.के. ठाकुर सहित जेईई के पूर्व सफल छात्र भी यही सलाह दे रहे हैं।

विशेषज्ञों की सलाह:

IIT धनबाद में 1237 सीटें, जानें रैंक ट्रेंड:

झारखंड के इकलौते आईआईटी – आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में इस साल 18 ब्रांच में कुल 1237 बीटेक सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 20% सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। पिछले साल CS में क्लोजिंग रैंक 3846, मैथ्स एंड कंप्यूटिंग में 4956 तथा माइनिंग इंजीनियरिंग में 14762 तक सीट मिली थी।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि: 26 मई

  • आपत्ति दर्ज कराने की तिथि: 26-27 मई

  • फाइनल आंसर की और परिणाम जारी होने की तिथि: 2 जून


Commercial Advertisment

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव