Commercial Advertisment

JEE Advanced के प्रयासों की संख्या घटाई गई, हजारों छात्रों की उम्मीदों पर पानी

रांची: JEE Advanced परीक्षा में शामिल होने के अवसरों की संख्या को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे हजारों छात्र निराश हो गए हैं। हाल ही में आइआइटी कानपुर ने एक नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा में शामिल होने के अधिकतम प्रयासों की संख्या को दो से बढ़ाकर तीन कर दिया था।

इस फैसले से उन छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, जो पहले प्रयासों की सीमा के कारण परीक्षा में बैठने से वंचित रह गए थे। लेकिन अब ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) की बैठक के बाद यह निर्णय वापस ले लिया गया है।
सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में आइआइटी कानपुर ने स्पष्ट किया कि जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced)  में शामिल होने के लिए अधिकतम दो प्रयास ही मान्य होंगे। इसका सीधा असर 2023 में 12वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों पर पड़ा है, जिन्हें पिछले फैसले के तहत एक और मौका मिलने वाला था।

JEE Advanced :

पहले निर्णय के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने जेईई मेन के लिए आवेदन कर दिया था। उन्होंने आइआइटी में दाखिले का सपना पूरा करने के लिए अपनी तैयारी फिर से शुरू कर दी थी। लेकिन अब अचानक इस फैसले के पलटने से वे गहरे सदमे में हैं।

छात्रों और अभिभावकों ने इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बार-बार नियमों में बदलाव से छात्र मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। एक छात्र ने कहा, “हमने नई उम्मीदों के साथ तैयारी शुरू की थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हमारी मेहनत व्यर्थ हो गई।”

छात्र संगठनों ने सरकार और ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह फैसला हजारों छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर सकता है, जिन्हें पिछले निर्णय से एक नई उम्मीद मिली थी।
छात्रों की मांग है कि परीक्षा ( JEE Advanced) के लिए प्रयासों की संख्या को फिर से तीन किया जाए, ताकि वे अपने सपनों को साकार करने का एक और मौका पा सकें

 

Bihar River Silt Road Construction: बिहार में छठ पर चलेंगी 10...

Bihar River Silt Road Construction, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद देर रात पटना लौट आए। बुधवार...

NIA Raid Hazaribagh: हजारीबाग में सुबह 4 बजे NIA की रेड!...

NIA Raid Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार की सुबह एक साथ दो ठिकानों पर छापेमारी की। शहर के...

Starlink License Virodh: स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस देने पर क्यों...

Starlink License Virodh, बोकारो: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति देने का मामला अब विरोध...