मुजफ्फरपुर: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां वे उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद में आयोजित पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की पहली पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। बिहार की जनता के अनुरूप पूरी निर्भीकता के साथ उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका को निभाया साथ ही उप मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने बिहार के विकास में अपना योगदान दिया।
यह भी पढ़ें – चोर पकड़ने वाली Police के दारोगा ही बन गए शिकार, पहले चोरी हुई मोबाइल और फिर UPI से…
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व मंत्री संजय सरावगी, मंत्री रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी, सांसद दिलीप जायसवाल समेत कई विधायक एवं अन्य लोगों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सुशील कुमार मोदी अपनी राजनीतिक जीवन में सुशासन, सुचिता के साथ कुशल संगठनकरता के रूप में विकास के प्रति समर्पित रहे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- पंकज दाराद संभालेंगे ATS के एडीजी का पद, कई अन्य आईपीएस को भी किया गया इधर से उधर…
मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट


















