Madhepura में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत

मधेपुरा: भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लेकिन यह राहत जानलेवा भी साबित हो रही है। बिहार में वज्रपात से दो व्यक्ति की जान चली गई। घटना मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के झरकाहा वार्ड संख्य 7 की है जहां वज्रपात की वजह से सुभाष यादव एवं संजय यादव घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार वे दोनों अपने खेत में मौसम को देखते हुए मक्का ढंक रहे थे तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही वे लोग पास के एक घर में छिपने के लिए चले गये। Madhepura Madhepura 

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – Double Murder के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मारी…

इसी दौरान घर के पास लगे एक ट्रांसफार्मर पर ठनका गिर गया जिसकी वजह से दोनों घायल हो गये। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुँचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में शंकरपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। Madhepura Madhepura 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं…, 60 की उम्र में वकील साहब अपनी प्रेमिका के साथ हुए फरार…

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...