सिरमटोली पुल निर्माण और रेलवे विकास कार्य के कारण 23 से 25 मई तक कई ट्रेनें रद्द और परिवर्तित

रांची: रांची रेल मंडल के अंतर्गत सिरमटोली चौक पर बन रहे चार लेन सड़क सह सिरमटोली पुल (आरओबी) के निर्माण कार्य के चलते 23 मई को तीन ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे द्वारा पूर्व में दी गई सूचना के अतिरिक्त अब 23 मई को भी कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, वे निम्नलिखित हैं:

  • ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया–टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस

  • ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर

  • ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले समय सारिणी की जांच कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

आद्रा मंडल में विकास कार्य से भी प्रभावित होंगी ट्रेनें

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कुछ को विलंबित रूप से प्रस्थान कराया जाएगा।

  • ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस
    यह ट्रेन 22 और 23 मई को दो घंटे की देरी से खड़गपुर स्टेशन से रवाना होगी।

  • ट्रेन संख्या 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस
    यह ट्रेन 24 और 25 मई को दो घंटे की देरी से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

  • ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस
    यह ट्रेन 25 मई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल–गुंडा बिहार–मूरी होकर चलेगी।

रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त कर्मी भी तैनात किए जाएंगे।


Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...