Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व प्रमुख की हत्या में पति का नाम आया सामने, पत्नी का कॉन्ट्रैक्ट किलर से करा दी…

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के बैरगनिया में पूर्व प्रखंड प्रमुख और वर्तमान में महिला पंचायत समिति सदस्य भूषण बिहारी की हत्या पर से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। सुनियोजित तरीके से की गई इस हत्याकांड पर से जब पर्दा उठा तो पुलिस वाले भी चौक गए। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रंजन ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि पूर्व प्रमुख का हत्यारा उसका पति ही निकला। दो लाख रुपया सुपारी देकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कराई थी।

Goal 4 22Scope News

भूषण बिहारी ने 2 लाख रुपया सुपारी देकर एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को किया था हायर 

एसपी अमित रंजन ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर पूर्व प्रमुख के पति भाई भूषण बिहारी ने दो लाख रुपया सुपारी देकर एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया था। इतना ही हत्या से दो माह पूर्व उसने अपने पत्नी की एलआईसी कराई थी।एलआईसी की राशि पाने के लिए और अवैध संबंध की वजह से इस हत्याकांड की पटकथा लिखी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कॉन्ट्रैक्ट किलर रॉबिन कुमार उर्फ परवा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : अंतर्राज्यीय ऑनलाइन गेमिंग साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा, दो ठग गिरफ्तार…

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...

बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से...

बिहार में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। 28 फरवरी तक घर-घर सर्वे होगा। नागरिक 10 से 24 जनवरी तक स्व-जनगणना के...